टीडीएस वायरलस न्यूज़, फुलवरिया/बिहार: गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढपुर गांव में मंगलवार देर शाम बड़ा मामला सामने आया। स्कूल जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। छेड़खानी का विरोध करने पर पंकज कुमार सिंह पर चाकू से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता सुदेश लाल सिंह को भी लाठी-डंडे और चाकू से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गोपालगंज के किसानों…
Read More