Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

पंचदेवरी प्रखंड में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

On: January 23, 2026 5:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, पंचदेवरी/गोपालगंज – गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई।

गहनी, खालगाँव, चकिया, जामुनहा बाजार, पंचदेवरी स्कूल, समेत विभिन्न पंचायतों और गांवों में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला।

सरकारी व निजी विद्यालयों तथा चौक-चौराहों पर पूजा समितियों द्वारा भव्य पंडाल लगाए गए। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

छात्र-छात्राओं ने हर कलर के वस्त्र धारण कर मां सरस्वती से विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। कई गांवों में भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है,

वहीं लाउडस्पीकरों पर बज रहे भजनों से वातावरण भक्तिमय बना देखने को मिला। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ी रही है।

Sarwasti puja
Gahni – Img

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और कटेया थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। थाना प्रभारी ने बताया कि विसर्जन के दौरान सभी पूजा समितियों को निर्धारित रूट का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now