पंचदेवरी प्रखंड में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

टीडीएस वायरलस न्यूज़, पंचदेवरी/गोपालगंज – गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई।

गहनी, खालगाँव, चकिया, जामुनहा बाजार, पंचदेवरी स्कूल, समेत विभिन्न पंचायतों और गांवों में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला।

सरकारी व निजी विद्यालयों तथा चौक-चौराहों पर पूजा समितियों द्वारा भव्य पंडाल लगाए गए। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

छात्र-छात्राओं ने हर कलर के वस्त्र धारण कर मां सरस्वती से विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। कई गांवों में भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है,

वहीं लाउडस्पीकरों पर बज रहे भजनों से वातावरण भक्तिमय बना देखने को मिला। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ी रही है।

Sarwasti puja
Gahni – Img

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और कटेया थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। थाना प्रभारी ने बताया कि विसर्जन के दौरान सभी पूजा समितियों को निर्धारित रूट का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कटेया न्यूज़: मोहनपुर गाँव में Anil Kushwaha की संदिग्ध हत्या से सनसनी – पढ़े पूरी रीपोर्ट

टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया/गोपालगंज: बिहार मे गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में 20 वर्षीय युवक का शव खेत से मिलने के बाद अगल बगल गाँवो में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी कांग्रेस कुशवाहा के पुत्र Anil Kushwaha अनिल कुशवाहा (20) के रूप में हुई है। परिवार वालो ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की मां का कहना है कि गांव की एक लड़की के साथ अनिल का पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था और शादी के दबाव के चलते युवती व उसके परिजनों ने मिलकर अनिल की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कटेया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, एफएसएल (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने युवती की मां और भाई समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Anil Kushwaha की मां ने बताया कि अनिल का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई,

जिसके बाद उन्होंने बेटे को समझाया और उससे दूरी बनाने को कहा। मां के अनुसार, अनिल ने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन युवती उस पर लगातार मिलने और अपने पास रखने का दबाव बनाती रही।

मां का आरोप है कि लड़की अनिल (Anil Kushwaha) पर शादी का दबाव डाल रही थी। शादी से इनकार करने पर वह SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी देती थी।

इतना ही नहीं, उसने एक बार अपना हाथ काट लिया था और जहर खाने की धमकी भी दी थी। मां के मुताबिक, इन घटनाओं से Anil Kushwaha मानसिक तनाव में था।

Anil Kushwaha (अनिल कुशवाहा) की मां ने यह भी आरोप लगाया कि युवती के भाई ने पहले अनिल से दोस्ती की और फिर उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। अनिल खरमास के बाद 15 तारीख को दूसरे राज्य में काम करने जाने वाला था,

लेकिन उससे पहले ही उसे मिलने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई। परिवार का दावा है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।

खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लिया।

आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने और उसकी पिटाई करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपी को एक घर में सुरक्षित रखा,

लेकिन भीड़ ने उस घर को चारों ओर से घेर लिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

कटेया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anil Kushwaha मामले मे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि युवती की मां और भाई समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद  कार्रवाई की जाएगी।

Anil Kushwaha

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत हत्या है या कोई अन्य कारण। हालांकि, परिजनों के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: कटेया के शख्स ने 13 युवकों से ठगे 8.80 लाख रुपये

टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया/गोपालगंज: कटेया थाना क्षेत्र से एक बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विदेश भेजने के नाम पर पश्चिम चंपारण जिले के 13 युवकों से करीब 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है।

यह मामला पीड़ित युवकों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नाम पर हो रही ठगी की सच्चाई को भी उजागर कर दिया है।

टीडीएस वायरलस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा छितौनी गांव निवासी परशुराम यादव पर यह गंभीर आरोप है कि उसने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताकर बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाया।

आरोप है कि परशुराम यादव ने मोबाइल फोन के जरिए पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतीलार गांव के 13 युवकों से संपर्क किया और उन्हें सिंगापुर भेजने का भरोसा दिया।

आरोपित ने युवकों को यह विश्वास दिलाया कि वह वर्षों से बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का काम कर रहा है और उसकी पहुंच विदेशों तक है। उसने प्रत्येक युवक से 80 हजार रुपये की मांग की।

विदेश जाकर अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य के सपने दिखाकर युवकों को पूरी तरह अपने झांसे में ले लिया।

युवकों का भरोसा जीतने के लिए परशुराम यादव ने बाकायदा स्टांप पेपर पर एक एग्रीमेंट भी तैयार करवाया, जिसमें यह लिखा गया कि अगर किसी कारणवश युवक विदेश नहीं जा पाए तो पूरी राशि उन्हें वापस कर दी जाएगी।

इस लिखित आश्वासन के बाद युवकों ने बिना किसी संदेह के अपनी मेहनत की कमाई उसे सौंप दी। पीड़ित युवकों के अनुसार, सभी ने मिलकर कुल 8 लाख 80 हजार रुपये आरोपी को दिए।

इसके बाद आरोपी ने उन्हें वीजा दिखाया और यह विश्वास दिलाया कि सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ दिनों बाद वह सभी 13 युवकों को फ्लाइट के नाम पर दिल्ली लेकर गया, जिससे युवकों का भरोसा और मजबूत हो गया।

लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही परशुराम यादव अचानक फरार हो गया। युवकों ने दो दिन तक दिल्ली में उसका इंतजार किया,

लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब युवकों ने बार-बार फोन किया तो आरोपी ने यह कहकर उन्हें टाल दिया कि फ्लाइट में कुछ अड़चन आ गई है और फिलहाल सभी को घर वापस लौट जाना चाहिए।

मजबूरी में सभी युवक अपने गांव लौट आए। इसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय वह अब युवकों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा, जिससे पीड़ित और ज्यादा डर व तनाव में आ गए।

आखिरकार पीड़ित युवकों ने हिम्मत जुटाकर कटेया थाना में इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी परशुराम यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पीड़ित युवकों में विकास भगत, बलिराम गोड़, बृजमोहन साह, सरवन कुमार साह, ललन कुमार, अमरदीप कुमार, गोविंद कुमार, उपेंद्र कुमार, आलोक कुमार, राजकुमार, पप्पू कुमार और मनोज चौधरी शामिल हैं।

सभी युवक आर्थिक रूप से कमजोर किसान घर से आते हैं और विदेश जाकर अपने परिवार की स्थिति सुधारने का सपना देख रहे थे।

इस घटना के सामने आने के बाद कटेया में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी इस तरह की ठगी से सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि बेरोजगारी के कारण युवक आसानी से ऐसे जालसाजों के शिकार हो जाते हैं,

जो विदेश भेजने का झूठा सपना दिखाकर उनकी जमा-पूंजी हड़प लेते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

वहीं, प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि विदेश जाने से पहले सरकारी तौर पर पंजीकृत एजेंसियों से ही संपर्क करें और किसी भी व्यक्ति को बड़ी रकम देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

गोपालगंज न्यूज़: बहन के घर गया प्रदीप साह का सड़क किनारे मिला मृत शव

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: कुशीनगर जिले (Kushinagar Zila) के सेवरही थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप साह (Pradip Sah) के रूप में हुई है, जो मनेजर साह का पुत्र था। प्रदीप चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था।

Gopalganj
Pradip Kumar Instagram profile – img

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोमवार को अपनी बहन के घर कुशीनगर जिले के पकडिहार गांव आया हुआ था। बहन के घर पर वह सामान्य रूप से रह रहा था।

सोमवार की देर शाम उसने यह कहकर घर से बाहर निकलने की बात कही कि वह गौरी जगदीश गांव में एक पार्टी में शामिल होने जा रहा है।

इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

मंगलवार की सुबह जब सेवरही-पडरौना मार्ग पर स्थित गौरी जगदीश गांव के पास ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सेवरही थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप साह के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी धीरेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना, हत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप के मोबाइल फोन पर किसी युवती के संदेश (मैसेज) आए थे,

जिस पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मैसेज की भी गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसके संपर्क में था और आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी।

संदिग्ध मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर शव मिला है वह सड़क के किनारे सुनसान इलाका है।

ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं किसी वारदात को अंजाम देकर शव को वहां फेंका तो नहीं गया। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यदि मामले में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना से कुशीनगर और गोपालगंज दोनों जिलों में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।