Neha Kumari Assault Case Gopalganj News Today
टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार गोपालगंज। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के सेमराही गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान सेमराही गांव निवासी विजय यादव की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
Neha Kumari Assault Case | ‘पागल’ कहने का विरोध करने पर हुई पिटाई
नेहा कुमारी ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे अक्सर ‘पागल’ कहकर अपमानित करते थे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
शादी में दिए गए थे एक लाख रुपये – Neha Kumari Assault Case, पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। मायके वालों ने शादी के समय करीब एक लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे।
उसका आरोप है कि ससुराल वाले शादी में हुए खर्च की रकम की मांग करते थे और पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करते थे।
नेहा कुमारी ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसका पति ड्राइवर का काम करता है और फिलहाल बाहर कमाने गया हुआ है।

उसने आरोप लगाया कि सास, ससुर, भसुर और जेठानी उसे लगातार परेशान करते थे। मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह किसी तरह अस्पताल पहुंचकर इलाज करा रही है।








