टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से आयोजित सिपाही चालक भर्ती परीक्षा का चौथा चरण रविवार, 28 जून को गोपालगंज जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। इस परीक्षा में कुल 2352 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
11 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
Gopalganj Police Bharti News – परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक ही पाली में होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय से पहले केंद्र पहुंचना जरूरी है।
सीसीटीवी, जैमर और वीडियोग्राफी से निगरानी
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। गोपालगंज जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को केंद्रीय चयन पर्षद के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रवेश पत्र और पहचान पत्र जरूरी
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
Gopalganj Police Bharti News – इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Gopalganj Police Bharti News – गोपालगंज मे इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

- वीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 360 अभ्यर्थी
- डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 888 अभ्यर्थी
- एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 1104 अभ्यर्थी
कुल अभ्यर्थी: 2352
लेटेस्ट Gopalganj News, Bihar Police Bharti Update और Breaking News के लिए TdsVirals WhatsApp channels के साथ जुड़े रहें।






