Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj News: मुहर्रम जुलूस में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

On: June 27, 2026 9:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार न्यूज़: गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल युवक की पहचान दहिभता गांव निवासी जुल्फिकार शेख अली के 20 वर्षीय पुत्र अलनूर शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने पहले उसे उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर, उचकागांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now