टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह गोपालगंज: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Banaura Gaw news Gopalganj – मृतका की पहचान बनौरा गांव निवासी सुभाष राय (Subhas Ray) की 35 वर्षीय पत्नी (Anju Devi) अंजू देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, मायके पक्ष ने अंजू देवी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।
Banaura Gaw news – मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अंजू देवी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। परिवार में खाना बनाने जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था और उनके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
Banaura Gaw news – मायके वालों के अनुसार, विवाद के दौरान अंजू देवी के साथ मारपीट की गई और उनका गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा दिखाई दे।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अंजू देवी के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन बनौरा गांव पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बैकुंठपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Banaura Gaw news पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। इसलिए जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
दो बेटों के सिर से उठा मां का साया
जानकारी के अनुसार, अंजू देवी की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उनके दो छोटे बेटे हैं। मां की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

Gopalganj Banaura Gaw news – घटना के बाद से ससुराल पक्ष के कई लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट: इस मामले में हत्या के आरोप मायके पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।)






