Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

ABVP Gopalganj News: नवीन सोलंकी बने विभाग संयोजक, हरिओम राय को मिली जिला संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी

On: June 25, 2026 8:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग में गोपालगंज जिले के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा जारी नई दायित्व सूची में नवीन सोलंकी को विभाग संयोजक तथा हरिओम राय को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले के छात्र कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

ABVP Gopalganj News – सुपौल में आयोजित उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन ने विभिन्न विभागों और जिलों के लिए नए दायित्वों की घोषणा की। गोपालगंज से कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। नई सूची के अनुसार प्रो. डॉ. मनोज सिंह को विभाग प्रमुख, नवीन सोलंकी को विभाग संयोजक, अंजली गुप्ता को विभाग छात्रा प्रमुख, डॉ. मुकुल शर्मा को जिला प्रमुख तथा अदिति हर्ष को जिला छात्रा प्रमुख बनाया गया है।

ABVP Gopalganj News – वहीं संगठन ने हरिओम राय को गोपालगंज जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला संयोजक बनाए जाने के बाद हरिओम राय ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितों और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रही है और आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी।

ABVP Gopalganj News – Hariom Ray (हरिओम राय) ने कहा कि गोपालगंज जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने के लिए परिषद पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से भी छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ABVP Gopalganj News today – नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रांत अध्यक्ष प्रो. डॉ. विवेकानंद तिवारी, पूर्व विभाग संयोजक एवं छात्र शक्ति पत्रिका प्रांत संयोजक अनीश कुमार, पूर्व जिला संयोजक मंजीत राय, खेलो भारत संयोजक प्रिंस सिंह, नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन, शोध संयोजक अनुप दुबे, आकाश गोयल, अश्वनी सोनी, रोहित जायसवाल और हर्षिता कुमारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

ABVP Gopalganj News
Hariom Kumar Ray Facebook profile – Img

गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन माना जाता है। संगठन शिक्षा, छात्र अधिकार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। गोपालगंज में नई टीम के गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ABVP Gopalganj News

छात्र राजनीति और शिक्षा जगत से जुड़े जानकारों का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन जिले में छात्रों के बीच अपनी सक्रियता को और मजबूत करेगा। आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्र समस्याओं, कॉलेज सुविधाओं और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों पर विशेष फोकस देखने को मिल सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

गोपालगंज में JSCP का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन; शिक्षा सुधार और छात्र हितों की उठाई मांग

award

गोपालगंज मे फरार अपराधियों पर ₹20 हजार तक इनाम, सूचना देने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार (award)

Students

गोपालगंज में 9 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, ग्रामीण students को मिली बड़ी सौगात

Gopalganj News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 कार्यशाला में वैज्ञानिक सोच और नवाचार पर जोर

Jamunha

पंचदेवरी के Jamunha में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात

Kateya में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन, अब हजारों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्नातक शिक्षा – पढ़े पूरी खबर