Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU Admission 2026: प्रथम मेधा सूची सार्वजनिक करने की मांग, छात्र नेताओं ने उठाए पारदर्शिता पर सवाल

On: June 25, 2026 7:59 PM
Follow Us:
JPU Admission 2026
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) में स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन प्रक्रिया को लेकर नया विवाद सामने आया है। जन शक्ति छात्र परिषद् के छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रथम मेधा सूची (First Merit List) में चयनित छात्र-छात्राओं के नाम और उनकी श्रेणी (कैटेगरी) सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था पारदर्शी नहीं है और इससे छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

JPU Admission 2026 – छात्र परिषद् के अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी ने डीएसडब्ल्यू (Dean Students Welfare) से मांग करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम मेधा सूची समर्थ पोर्टल पर जारी कर दी गई है, लेकिन इसे सार्वजनिक रूप से कहीं उपलब्ध नहीं कराया गया है। वर्तमान व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राएं केवल अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर यह देख सकते हैं कि उनका चयन हुआ है या नहीं।

उन्होंने कहा कि छात्र केवल अपने चयन की जानकारी प्राप्त कर पा रहे हैं, जबकि पूरी मेरिट सूची सार्वजनिक नहीं होने के कारण यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि किस श्रेणी में कितने अंकों पर चयन हुआ है। इससे पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

JPU Admission 2026 – छात्र नेताओं का कहना है कि यदि समर्थ पोर्टल में किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी होती है या किसी छात्र का चयन गलत श्रेणी में हो जाता है, तो उसकी जांच करना मुश्किल होगा। सामान्य तौर पर विश्वविद्यालयों द्वारा श्रेणीवार पूरी मेरिट सूची सार्वजनिक की जाती है, जिससे छात्र स्वयं चयन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं।

JPU Admission 2026 News JSCP (जन शक्ति छात्र परिषद्) के कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि छात्रों को केवल व्यक्तिगत लॉगिन पर निर्भर रखना उचित नहीं है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं को नामांकन प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची श्रेणीवार वेबसाइट पर प्रकाशित की जाए।

JPU Admission 2026 – नामांकन प्रक्रिया में हो रही देरी

छात्र नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रथम मेधा सूची जारी होने के बावजूद अभी तक कई कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। समर्थ पोर्टल पर लगातार तकनीकी समस्याएं और सर्वर संबंधी दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे छात्र परेशान हैं। गर्मी और उमस के बीच छात्र बार-बार कॉलेज और साइबर कैफे का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कई छात्रों का कहना है कि वे लगातार पोर्टल पर लॉगिन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

JPU Admission 2026 – जल्द समाधान की मांग

JPU Admission 2026
JSCP – Img

JPU Admission 2026 news – जन शक्ति छात्र परिषद् ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए और नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। साथ ही प्रथम मेधा सूची को सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि छात्रों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे।छात्र संगठनों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

ABVP Gopalganj News: नवीन सोलंकी बने विभाग संयोजक, हरिओम राय को मिली जिला संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी

Gopalganj Bar Association Election Result 2026

Gopalganj Bar Association Election Result 2026: धीरेन्द्र कुमार मिश्र फिर बने अध्यक्ष, मनोज कुमार मिश्र दोबारा महासचिव निर्वाचित

Gopalganj Gov Degree College

Gopalganj Gov Degree College: गोपालगंज में जल्द शुरू होंगे नए राजकीय डिग्री कॉलेज

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि