Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

फुलवरिया के नए बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत, विकास कार्यों में पारदर्शिता का दिया भरोसा

On: July 30, 2026 1:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनीष कुमार श्रीवास्तव का बुधवार को प्रखंड मुखिया संघ की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मुखिया संघ के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवागत बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी मुखियाओं से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि फुलवरिया प्रखंड के समग्र विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुखिया संघ के अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान ने नवागत बीडीओ का स्वागत करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी मुखिया विकास कार्यों में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े हर कार्य में प्रशासन को पूरा सहयोग मिलेगा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

इस अवसर पर अल्ताफ हुसैन, गया कुमार सिंह, अशोक साह, आनंद मोहन राय, मुखिया प्रतिनिधि महंत पंडित, रामचंद्र, फिरोज अंसारी, दिनेश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवागत बीडीओ के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए फुलवरिया के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now