Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

थावे की नई BDO प्रियांशी प्रिया का स्वागत, विकास कार्यों में समन्वय और पारदर्शिता पर जोर

On: July 14, 2026 6:44 AM
Follow Us:
Bdo
---Advertisement---

गोपालगंज: थावे प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रियांशी प्रिया (Priyanshi Priya) का जनप्रतिनिधियों और मुखिया संघ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नई बीडीओ के नेतृत्व में सरकारी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन होगा। साथ ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

अपने संबोधन में BDO PRIYANSHI PRIYA ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विकास कार्यों में सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष तारिक असलम, मुखिया उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि सगीर आलम, फिरोज आलम, सुजीत यादव, अरुण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Bdo
थावे की नई बीडीओ प्रियांशी प्रिया का स्वागत करते जनप्रतिनिधि – Img

 

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now