Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Civil Court Attendant Exam: गोपालगंज में सिविल कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा आज – 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

On: March 15, 2026 12:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Civil Court Attendant Exam Gopalganj

गोपालगंज में सिविल कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा आज: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, मोबाइल-बैग ले जाने पर पूरी तरह रोक

टीडीएस वायरलस शिक्षा न्यूज़, गोपालगंज, बिहार: गोपालगंज जिले में सिविल कोर्ट अटेंडेंट (पियन-जनरल/ऑर्डरली) पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार आज 15 मार्च को आयोजित कीया गया है।

इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा जिले के गोपालगंज और हथुआ अनुमंडल के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी।

प्रशासन की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और तकनीकी उपकरणों की तैनाती की गई है।

Civil Court Attendant Exam – दो पालियों में होगी परीक्षा

सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

  1. पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  2. दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

प्रशासन ने परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है, क्योंकि निर्धारित समय के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Civil Court Attendant Exam – स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई परीक्षा सामग्री

परीक्षा से जुड़ी सभी सामग्री को 14 मार्च को सिविल कोर्ट पटना से गोपालगंज लाया गया। सामग्री को पूरी सुरक्षा के साथ जीपीएस युक्त वाहन के माध्यम से सिविल कोर्ट गोपालगंज के स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

इस दौरान नोडल अधिकारी सीजेएम की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन को एस्कॉर्ट दंडाधिकारी तथा साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार को एस्कॉर्ट पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।

सुबह 6:30 बजे केंद्रों पर भेजी जाएगी सामग्री – Civil Court Attendant Exam

प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दिन यानी 15 मार्च को सुबह 6:30 बजे सिविल कोर्ट परिसर के स्ट्रांग रूम से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र और अन्य सामग्री भेजी जाएगी।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक-एक स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहेगा ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Civil Court Attendant Exam Gopalganj – परीक्षा केंद्रों पर होगी कड़ी जांच

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुबह 8 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर केंद्राधीक्षक को रिपोर्ट करें। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए आधुनिक जांच उपकरण लगाए गए हैं। इनमें

  • डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD)
  • हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD)

शामिल हैं। इन उपकरणों की मदद से परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या नकल सामग्री को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से रोका जा सके।

Civil Court Attendant Exam – इन सामानों को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित सामान नहीं ले जा सकते। इन चीजों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है:

  1. मोबाइल फोन
  2. बैग
  3. पर्स
  4. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  5. घड़ी
  6. कैल्कुलेटर
  7. किसी भी प्रकार की नकल सामग्री

यदि किसी परीक्षार्थी के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है तो उसे परीक्षा में शामिल होने से रोका जा सकता है।

Civil Court Attendant Exam Gopalganj – तय समय में ही मिलेगा प्रवेश परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश के लिए निश्चित समय दिया गया है।

  • पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक

निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Gopalganj जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Civil Court Attendant Exam – सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गोपालगंज पहुंचे हैं। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित कराया जाएगा।

Gopalganj जिला प्रशासन और न्यायालय प्रशासन की संयुक्त निगरानी में यह परीक्षा आयोजित हो रही है, जिससे भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now