Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Thawe stabbing case: थावे में कूड़ा फेंकने के विवाद में चाकूबाजी, मामा-भांजा गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

On: June 2, 2026 2:01 AM
Follow Us:
Thawe stabbing case
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के एकड़ेरवा गांव (Ekderwa Gaw) में कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल (Gopalganj Sadar Hospital) में चल रहा है, जबकि आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए हैं।

Thawe stabbing case News- जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्तियों की पहचान एकड़ेरवा गांव निवासी जहवर अली (Jawahar Ali) (30 वर्ष) और उनके भांजे रियाजुद्दीन अली (Reyajudin Ali) (20 वर्ष) के रूप में हुई है। जहवर अली एनूल साह के पुत्र हैं, जबकि रियाजुद्दीन अली सलाउद्दीन साह के पुत्र बताए जा रहे हैं।

Thawe stabbing case Gopalganj news-  लोगों के अनुसार, कुछ दिनों पहले भी कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय gaw के लोगों और बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। लेकिन पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार (Monday) को फिर विवाद शुरू हो गया।

Thawe stabbing case – बताया जा रहा है कि जहवर अली अपने घर के पास उस स्थान पर कूड़ा फेंक रहे थे, जहां गांव के अन्य लोग भी नियमित रूप से कूड़ा डालते हैं। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

Thawe stabbing case news, मारपीट के दौरान आरोपियों ने अचानक चाकू निकाल लिया और जहवर अली पर हमला कर दिया। जहवर अली को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भांजे रियाजुद्दीन अली पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद गाँव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के Emergency Ward (इमरजेंसी वार्ड) में डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Thawe stabbing case – घायलों ने आरोप लगाया है कि वे उसी स्थान पर कूड़ा फेंक रहे थे, जहां गांव के अन्य लोग भी कूड़ा डालते हैं। आरोपियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और विरोध करने पर मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद Police (पुलिस) मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। Gopalganj पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

Thawe stabbing case Gopalganj today news

Thawe stabbing case
Sadar Hospital Gopalganj – Img

Thawe stabbing case – घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now