गोपालगंज में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़: मांझागढ़ पुलिस ने 6 पुड़िया स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ मांझागढ़ (गोपालगंज): गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6 ग्राम स्मैक की छह पुड़िया बरामद की हैं! पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Gopalganj Smack smuggling | जानकारी के अनुसार, रात मांझागढ़ थाना के एएसआई प्रमोद कुमार (SI Pramodh Kumar) अपनी टीम के साथ परशुरामपुर बाजार (Parshurampur Bajar) क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि प्रतापपुर गांव (Pratappur Gaw) में कुछ युवक नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम (Police Team) तुरंत मौके पर पहुंची।
Gopalganj Smack smuggling – पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और प्रतापपुर गांव निवासी शौकत अली (Saukat Ali) के पुत्र सुल्तान (Sultan) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से स्मैक की छह पुड़िया बरामद हुईं। बरामद सामग्री को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी हैं। उसने बताया कि उसे स्मैक की आपूर्ति Siwan District (सिवान जिले) के बड़हरिया थाना (Badahariya Thana) क्षेत्र के लहुवान गांव निवासी इरफान अली (Irfan Ali) द्वारा की जाती थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Gopalganj Smack smuggling | मांझागढ़ थाना पुलिस ने सुल्तान और कथित सप्लायर इरफान अली के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी सुल्तान को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि फरार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Gopalganj Smack smuggling news-थाना प्रभारी निरंजन कुमार (Niranjan Kumar) ने बताया कि गोपालगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Gopalganj Smack smuggling | गाँव के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। गाँव वालो का कहना है कि नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Gopalganj Smack smuggling News today

गोपालगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस (police) को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।







