गोपालगंज में बड़ा हादसा: गंडक नदी में डूबीं तीन किशोरियां, SDRF-NDRF की टीमों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर (news) सामने आई है। मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया घाट (Dumriya Ghat accident) पर गंडक नदी पार करने के दौरान तीन (3) किशोरियां गहरे पानी में समा गईं और लापता हो गईं। घटना के बाद पूरे आस-पास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई है। गोपालगंज प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Dumriya Ghat accident Gopalganj – जानकारी के अनुसार, तीनों किशोरियां रोजाना की तरह खेती से जुड़े काम के लिए गंडक नदी के दूसरी ओर जा रही थीं। नदी पार करते समय उन्हें पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग सका। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चली गईं। तेज बहाव होने के कारण तीनों देखते ही देखते नदी की धारा में लापता हो गईं।
Dumriya Ghat accident – घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के गाँव वालो बड़ी संख्या में डुमरिया घाट पर जुट गए। लोगों ने अपने स्तर पर किशोरियों की तलाश शुरू की, लेकिन नदी का तेज बहाव और बढ़ा जलस्तर बड़ी बाधा बन गया।
Gopalganj News Dumriya Ghat accident – घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार (Chandan Kumar) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत SDRF और NDRF की टीमों को बुलाया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि भारी बारिश और गंडक नदी के तेज बहाव के कारण बचाव दल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
गोपालगंज प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके बावजूद बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन में जुटा हुआ है। डुमरिया घाट पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है और सभी की निगाहें राहत एवं बचाव कार्य पर टिकी हुई हैं।
Dumriya Ghat accident – समय बीतने के साथ परिवार वाले की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गांव में मातम जैसा माहौल बना हुआ है। लापता किशोरियों की पहचान मोहम्मदपुर थाना (Mohhmadpur Thana) क्षेत्र के टंडसपुर गांव (Tandspur Gaw) निवासी चंदन यादव (Chandan Yadaw) की दो बेटियों और मजिस्टर राय (Majister Ray) की एक बेटी के रूप में हुई है।
गोपालगंज प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और नदी के किनारे भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मानसून के दौरान गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे नदी पार करना बेहद खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग नाव या पैदल नदी पार करने को मजबूर होते हैं। इस घटना ने एक बार फिर नदी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Dumriya Ghat accident Gopalganj News today update

फिलहाल पूरे गोपालगंज जिले की नजर इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है। गोपालगंज प्रशासन और बचाव दल लापता किशोरियों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।







