Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Night Cricket Tournament: गोपालगंज में सनातन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा अपडेट – रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू

On: May 11, 2026 4:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खबर सामने आई है। गोपालगंज जिले के चर्चित ग्राम सभा स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सनातन प्रीमियर लीग (Sanatan Primier Leag) का रजिस्ट्रेशन एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से टूर्नामेंट की तैयारियां और टीमों का रजिस्ट्रेशन कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और टीम मालिकों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में सीमित टीमों को ही मौका मिलेगा। ऐसे में जो टीमें गांव लेवल के इस बड़े नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट (Night Cricket Tournament) में भाग लेना चाहती हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना नाम दर्ज कराना होगा।

Night Cricket Tournament | सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन 16 मई से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट गोपालगंज जिले के नवकटोला देवरवा (Navaktola Devrwa) में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।

आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट नाइट शॉर्ट बाउंड्री मैच के फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

Night Cricket Tournament | विजेता और उपविजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

Night Cricket Tournament के विजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के लिए भी आकर्षक इनाम रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Night Cricket Tournament
Banner – Img

आयोजन समिति की ओर से स्पष्ट किया गया है कि टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रहेगा। बिना पहचान पत्र के किसी भी खिलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा एंट्री फीस 2300 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजकों ने कहा कि सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया जाएगा।

Night Cricket Tournament | बारिश के कारण रुका था काम

लगातार खराब मौसम (Weather) और बारिश (Rain) की वजह से मैदान की तैयारी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी। इसी कारण कुछ दिनों तक टूर्नामेंट से जुड़ा काम बंद रहा। हालांकि अब मौसम सामान्य होने के बाद तैयारियां फिर तेज कर दी गई हैं। आयोजक योगी विवेक ने बताया कि जिन टीमों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे जल्द संपर्क करें। सीमित स्लॉट होने की वजह से बाद में एंट्री बंद कर दी जाएगी। गांव स्तर पर होने वाले इस Night Cricket Tournament को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिलेगा। 

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now