टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज, बिहार – गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर (Kabirpur Gaw) गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हिंसक विवाद सामने आया है। ऑर्केस्ट्रा (Arkseta) कार्यक्रम के बीच हुए झगड़े में 30 वर्षीय युवक उमेश राय को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
यह घटना उस समय हुई जब उमेश राय अपने भतीजे की बरात के परिछावन रस्म में शामिल थे। बताया जा रहा है कि बरात में देरी न हो, इसके लिए उन्होंने ऑर्केस्ट्रा (Arkeskta) बंद करवा दिया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने विरोध शुरू कर दिया और (Arkeskta) नाच जारी रखने की मांग करने लगे।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने धारदार चाकू से उमेश राय पर हमला कर दिया। चाकू शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
घायल उमेश को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
Gopalganj Arkeskta Vivad News
घटना की सूचना मिलते ही महमदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।










