Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में शादी समारोह में विवाद: ऑर्केस्ट्रा (Arkeskta) बंद कराने पर युवक को मारी चाकू, हालत नाजुक – पढ़े पूरी खबर

On: April 29, 2026 4:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज, बिहारगोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर (Kabirpur Gaw) गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हिंसक विवाद सामने आया है। ऑर्केस्ट्रा (Arkseta) कार्यक्रम के बीच हुए झगड़े में 30 वर्षीय युवक उमेश राय को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

यह घटना उस समय हुई जब उमेश राय अपने भतीजे की बरात के परिछावन रस्म में शामिल थे। बताया जा रहा है कि बरात में देरी न हो, इसके लिए उन्होंने ऑर्केस्ट्रा (Arkeskta) बंद करवा दिया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने विरोध शुरू कर दिया और (Arkeskta) नाच जारी रखने की मांग करने लगे।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने धारदार चाकू से उमेश राय पर हमला कर दिया। चाकू शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

घायल उमेश को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Gopalganj Arkeskta Vivad News

घटना की सूचना मिलते ही महमदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर