Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में 16 एकड़ जमीन कब्जा केस मे सतीश पांडेय के घर इश्तहार चिपका – पढ़े पूरी खबर

On: May 7, 2026 4:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज- बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त एक खबर सामने आ रही है, जहां 16 एकड़ जमीन कब्जा मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सतीश पांडेय औऱ अन्य आरोपियों के खिलाफ इश्तहार चिपका दिया है। इस कार्रवाई के बाद गाँव में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने सतीश पांडेय (Satish Pandey) के नया गांव तुलसिया स्थित घर पर इश्तहार चिपकाया। इस मामले में जदयू विधायक पप्पू पांडेय, (Amrendra Kumar Pandey) सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी (Rahul Tiwari) समेत कई लोगों को नामजद किया गया है।आरोप है कि इन लोगों ने भूमाफियाओं को संरक्षण देकर अवैध तरीके से जमीन कब्जाने में मदद की।

यह पूरा मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव (Belwa Gaw) का है, जहां करीब 16 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है।

  • पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है
  • पुलिस लगातार जांच में जुटी है
  • 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई, इस मामले में कल एक बड़ा मोड़ आ सकता है। विधायक पप्पू पांडेय, सतीश पांडेय और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी। ईस सुनवाई पर पूरे कुचायकोट विधानसभा की नजरें टिकी हुई हैं।

पुलिस का बयान,पुलिस का कहना है कि: मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now