Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में भीषण ओलावृष्टि से तबाही – 90% आम और 70% लीची फसल बर्बाद

On: May 6, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले में इस वर्ष मौसम ने किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। पिछले चार दिनों में आए भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के अनुसार, इस बार इतनी तेज और लंबे समय तक ओलावृष्टि पहले कभी नहीं देखी गई, साल 1998 के बाद यह सबसे भयंकर मानी जा रही है।

लगातार तीन दिन आए तूफान और बारिश से जिले में करीब 90 प्रतिशत आम की फसल नष्ट हो चुकी है। बागानों में मुश्किल से 20% आम ही बचे हैं और अधिकांश पेड़ खाली नजर आ रहे हैं।
किसानों को इस बार अच्छे मंजर के कारण बेहतर उत्पादन और मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं।

आम के दाम बढ़ने की संभावना

  • मालदह आम: ₹30-35/kg से बढ़कर ₹60-70/kg तक जा सकता है
  • बीजू आम: ₹15-20/kg से बढ़कर ₹40/kg तक पहुंच सकता है

किसानों ने बताया कि पहले मधुआ कीट ने फसल को नुकसान पहुंचाया, फिर अप्रैल की तेज गर्मी से आम झड़ने लगे। किसी तरह सिंचाई कर फसल बचाई जा रही थी, लेकिन आंधी और ओलावृष्टि ने बची-खुची फसल भी खत्म कर दी।

  • तेज हवाओं से 30% लीची तुरंत गिर गई
  • 15-20% लीची के डंठल टूट गए, जो आगे गिर सकते हैं
  • कुल मिलाकर लगभग 70% लीची फसल बर्बाद

किसानों का कहना है कि इस बार लीची की पैदावार काफी अच्छी होने वाली थी, लेकिन मौसम ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

गोपालगंज जिले में बागवानी का आंकड़ा

  • आम: 3500 हेक्टेयर
  • लीची: 1020 हेक्टेयर

उत्पादन (2024-25):

  • आम: 34.03 हजार टन
  • लीची: 9.05 हजार टन

फसल की भारी तबाही से किसान मायूस हैं। वहीं एडवांस भुगतान कर चुके व्यापारी भी अब खरीदारी से पीछे हटने लगे हैं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर