Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

कमला राय कॉलेज में छात्र परिषद का धरना तीसरे दिन भी जारी – प्रशासन पर छात्रों का फूटा गुस्सा

On: May 6, 2026 4:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज के कमला राय कॉलेज, गोपालगंज में छात्र परिषद् द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं।

छात्र परिषद् के नेताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्रों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मांगों में समय पर परीक्षा परिणाम जारी करना, लंबित मार्कशीट का वितरण, सत्र को नियमित करना, परीक्षा एवं रिजल्ट प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना तथा डिग्री/प्रोविजनल प्रमाण पत्र कॉलेज स्तर पर उपलब्ध कराना शामिल है।

धरना को संबोधित करते हुए छात्र नेता अबुल हसन “सोनू “ने कहा कि यदि जल्द से जल्द छात्रों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा कॉलेज को पूरी तरह बंद किया जाऐगा कोई कार्य नहीं होने दिया जाऐगा जब तक छात्रों की बात नहीं सुनी जाती । उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

छात्र परिषद् ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। अंत में परिषद् के सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी आवाज को मजबूत करने की अपील की।

धरना पर जयराम प्रियदर्शी, छात्र जदयू के मो अफजल अनीस कुमार राजा, अवध कुमार, रूपक सिंह, सचिन कुमार, दीपक पासवान, मंजीत कुमार,राजनंदनी कुमारी, मदिहा तबस्सुम, अनुष्का कुमारी, नाजिया परवीन, प्रियदार्शनि पांडेय, सालू सिंह, नन्दनी कुमारी, सोना कुमारी सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे.

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर