Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Protest News: गोपालगंज में छात्र आंदोलन का दूसरा दिन – समर्थन बढ़ा, संघर्ष हुआ तेज

On: May 5, 2026 4:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़ गोपालगंज/बिहार – गोपालगंज में चल रहा अनिश्चितकालीन छात्र धरना अब बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। दूसरे दिन इस आंदोलन को तब और मजबूती मिली जब छात्र जदयू गोपालगंज ने खुलकर जन शक्ति छात्र परिषद् के समर्थन का ऐलान किया। यह समर्थन म. अफ़ज़ल की अध्यक्षता में दिया गया, जिसमें राजा कुमार अनीश समेत कई प्रमुख छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Gopalganj Protest News | धरना स्थल पर छात्रों का उत्साह और आक्रोश दोनों साफ दिखाई दिया। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन अब केवल कुछ मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की पूरी बदहाल व्यवस्था के खिलाफ निर्णायक लड़ाई बन चुका है। छात्रों के अनुसार, लंबे समय से उन्हें कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें परीक्षा परिणामों में देरी, पेंडिंग मार्कशीट, सत्र की अनियमितता और आर्थिक शोषण जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Gopalganj Protest News मे छात्रों की मुख्य मांगें – छात्र संगठनों ने अपनी प्रमुख मांगों को स्पष्ट रूप से सामने रखा है, जिनमें शामिल हैं:

  • लंबित परीक्षा परिणामों का शीघ्र प्रकाशन
  • पेंडिंग मार्कशीट को जल्द जारी करना
  • विश्वविद्यालय के सत्र को नियमित करना
  • रिजल्ट में हो रहे आर्थिक भ्रष्टाचार पर रोक लगाना
  • डिग्री और प्रोविजनल सर्टिफिकेट का कॉलेज स्तर पर वितरण
Gopalganj Protest News
गोपालगंज में दूसरे दिन का छात्र धरना, बैनर और नारे के साथ प्रदर्शन करते छात्र – Img

Gopalganj Protest News | छात्रों का कहना है कि ये सभी मांगें बुनियादी हैं और इनका समाधान तुरंत होना चाहिए। जन शक्ति छात्र परिषद् के नेता अबुल हसन “सोनू” ने कुलपति के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुलपति बार-बार यह कहते हैं कि “विश्वविद्यालय में कोई समस्या नहीं है”, जो छात्रों के साथ मजाक के बराबर है। छात्रों के अनुसार, यह बयान उनकी वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज करने का प्रयास है।

छात्र नेताओं ने यह भी याद दिलाया कि ठीक एक साल पहले इसी धरना स्थल पर कुलपति द्वारा कई महत्वपूर्ण वादे किए गए थे। लेकिन अब तक उन वादों पर कोई अमल नहीं हुआ है। इससे छात्रों में भारी नाराजगी है और उनका विश्वास प्रशासन से उठता जा रहा है।

Gopalganj Protest News – छात्र संगठनों की एकजुटता

इस आंदोलन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक औऱ छात्र संगठन एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। जन शक्ति छात्र परिषद् और छात्र जदयू के बीच बनी यह एकजुटता आंदोलन को और मजबूत बना रही है।

Gopalganj Protest News
गोपालगंज में अनिश्चितकालीन आंदोलन में जुटे छात्र नेता और कार्यकर्ता – Img

Gopalganj Protest News | छात्र नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है, जिसमें और भी छात्र संगठन शामिल हो सकते हैं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now