टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी पति को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Marriage fraud case Gopalganj | मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली गांव (Chhitauli Gaw) का है। पीड़िता पूजा साह (Puja Sah) ने अपने पति रूपेश साह (Rupesh Shah) पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं सास, ससुर और देवर पर प्रताड़ित कर घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Marriage fraud case Manjhagadh थाना प्रभारी निरंजन कुमार (Niranjan Kumar) ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार पूजा साह और रूपेश साह के बीच प्रेम प्रसंग (Love) चल रहा था। करीब छह माह (Six Month) पहले 9 नवंबर 2025 को दोनों ने थावे मंदिर (Thawe Mandir) में शादी की थी। शादी के बाद आरोपी पति ने महिला (Female) को मांझागढ़ बाजार (Manjhagadh Bazar) स्थित किराए के मकान में रखा था।
पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद जब उसने पति से घर में रखने की बात कही, तो ससुराल पक्ष ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। महिला जब ससुराल पहुंची तो सास, ससुर और देवर ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
Marriage fraud case Gopalganj/Manjhagadh news
मांझागढ़ थाना पुलिस (Manjhagadh Thana Police) ने मामले की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।







