टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़ – Pradhanmantri Awas Yojana Phulwaria में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सरकारी राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले लाभार्थियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में बीडीओ पूजा कुमारी ने विभिन्न पंचायतों का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान कई लाभार्थियों द्वारा गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
Pradhanmantri Awas Yojana Gopalganj प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी (Pooja Kumari) ने साफ कहा है कि योजना के तहत पहली किस्त मिलने के बाद अधिकतम तीन महीने के भीतर आवास निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई लाभार्थियों ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है, जबकि कुछ जगहों पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। प्रशासन ने ऐसे सभी लाभार्थियों को चिन्हित कर आधिकारिक नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई लाभार्थियों ने पहली और दूसरी किस्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया। कुछ आवास प्लिंथ स्तर पर रुके मिले, तो कई मकानों का लेंटर कार्य अधूरा पाया गया। इससे योजना की प्रगति प्रभावित हो रही है। बीडीओ ने इसे सरकारी राशि के दुरुपयोग की श्रेणी में मानते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
B.D.O. Puja Kumari (बीडीओ पूजा कुमारी) ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन सरकारी धन का गलत उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि किस्त मिलने के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करें, ताकि अन्य पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ समय पर मिल सके।
Pradhanmantri Awas Yojana | प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले लाभार्थियों से सरकारी राशि ब्याज सहित वसूली जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ नीलाम पत्र यानी सर्टिफिकेट केस भी दायर किया जा सकता है। इस चेतावनी के बाद प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Pradhanmantri Awas Yojana | लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बीडीओ ने स्वयं पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों और आवास सहायकों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित आवास सहायकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन फील्ड में जाकर निर्माण कार्य की निगरानी करें और जिन मकानों का कार्य अधूरा है, उन्हें जल्द पूरा कराएं।
Pradhanmantri Awas Yojana | फुलवरिया प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhanmantri Awas Yojana) की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन पहले से चिंतित था। अब अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन की सख्ती के बाद कई लाभार्थियों ने निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Pradhanmantri Awas Yojana | ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और सही लाभार्थियों को समय पर फायदा मिलेगा। वहीं बिचौलियों और लापरवाह लाभार्थियों में कार्रवाई का डर साफ दिखाई दे रहा है।
Pradhanmantri Awas Yojana Gopalganj/News
सरकारी (Government)योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में अन्य पंचायतों में भी जांच अभियान तेज होने की संभावना है।







