Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Kateya land dispute: नकटही गांव मे जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल

On: May 26, 2026 5:08 PM
Follow Us:
Kateya land dispute
---Advertisement---

गोपालगंज में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक ही परिवार के तीन (3) सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कटेया थाना (Kateya Thana) क्षेत्र के सेमरिया टोला (Semariya Tola) नकटही गांव की बताई जा रही है।

Kateya land dispute – मिली जानकारी के अनुसार, सेमरिया टोला नकटही गांव (Naktahi Gaw) में दो परिवारों के बीच काफी समय से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

Kateya land dispute – मारपीट में घायल लोगों की पहचान राम नरेश भगत, हरिद्र भगत और मीना देवी के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Kateya land dispute – घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कटेया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद सभी आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Kateya land dispute news

Kateya land dispute
मारपीट मे घायल परिवार – Img

इस घटना के बाद पूरे गाँव में चर्चा का माहौल है। कटेया पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now