Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Education News: कमला राय, महेंद्र महिला और गोपेश्वर कॉलेज में शुरू होगी पीजी पढ़ाई, जेपीयू ने जारी किया आदेश

On: May 30, 2026 4:01 PM
Follow Us:
Education News
---Advertisement---

गोपालगंज के छात्रों की ऐतिहासिक जीत

टीडीएस वायरलस संवाददाता, छपरा/गोपालगंज न्यू: गोपालगंज जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन और संघर्ष के बाद जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा ने गोपालगंज जिले के प्रमुख महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सत्र 2026-28 से जिले के कई प्रमुख कॉलेजों में विभिन्न विषयों की पीजी कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

Education News Gopalganj – इस उपलब्धि को लेकर जन शक्ति छात्र परिषद (JSCP) ने विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की। संगठन के नेताओं ने इसे गोपालगंज के छात्रों की एकजुटता, संघर्ष और धैर्य की बड़ी जीत बताया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जयराम प्रियदर्शी (Jayram Pridarshi) ने की। उन्होंने कहा कि वर्षों से छात्र संगठन गोपालगंज जिले में पीजी शिक्षा (education) की व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन आंदोलन भी किए गए।

Education News Gopalganj | विश्वविद्यालय के नए आदेश के तहत अब से संबद्ध, तथा में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू होगी। इससे उन छात्रों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा जिन्हें अब तक पीजी की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या शहरों का रुख करना पड़ता था। जयराम प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि गोपालगंज के हर छात्र और छात्रा की जीत है। उन्होंने कहा कि Gopalganj जिले में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार लंबे समय से आवश्यक था।

विशेष रूप से छात्राओं को बाहर जाकर पढ़ाई करने में कई प्रकार की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। अब गोपालगंज जिले में ही पीजी की पढ़ाई उपलब्ध होने से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।

Gopalganj Education News | जन शक्ति छात्र परिषद के नेताओं ने बताया कि सत्र 2026-28 से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इससे गोपालगंज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे और जिले का शैक्षणिक माहौल भी मजबूत होगा। संगठन ने विश्वविद्यालय (University) प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में History (ऐतिहासिक) कदम बताया।

Education News – गोपालगंज जिले के प्रमुख कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से उच्च शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। साथ ही विद्यार्थियों का समय और आर्थिक खर्च भी बचेगा। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

Gopalganj Education News

Education News
College Student – Img

गोपालगंज में पीजी की पढ़ाई शुरू होने की यह घोषणा जिले के शिक्षा इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। छात्रों और अभिभावकों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है। लंबे संघर्ष के बाद मिली यह मंजूरी आने वाले वर्षों में जिले की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का काम करेगी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now