Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Degree college news: गोपालगंज में शिक्षा विभाग की बैठक, 20 जून तक डिग्री कॉलेज भवन निर्माण पूरा करने का का आदेश

On: June 14, 2026 7:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज में शिक्षा विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, 20 जून तक कॉलेज भवन निर्माण पूरा करने का डीएम का निर्देश

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन अभियान, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और निर्माणाधीन शैक्षणिक संस्थानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए तय समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया।

Degree college news – 20 जून तक पूरा होगा डिग्री कॉलेज भवन निर्माण

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले के तीन डिग्री कॉलेजों में भवन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस पर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य 20 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। साथ ही 25 जून तक तैयार भवनों को संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को हैंडओवर करने का आदेश दिया गया।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि भवन निर्माण के साथ-साथ रंगाई-पुताई, छात्राओं के लिए अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Degree college news – गोपालगंज विद्यालयों में 100 प्रतिशत नामांकन पर जोर

समीक्षा बैठक में गोपालगंज जिले के सरकारी विद्यालयों में admission पर भी चर्चा की गई। डीएम ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में 100% (शत-प्रतिशत) स्टूडेंट प्रोग्रेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Gopalganj जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Degree college news – निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण जल्द पूरा करने का निर्देश

Degree college news – बैठक में निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण योजना की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्रों तक पुस्तकों का वितरण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा ई-संबंधन पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाए ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Degree college news – विद्यालयों में लागू होगा फेशियल रिकग्निशन सिस्टम

School’s (विद्यालयों) में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों (teacher’s) की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) को पूरी तरह लागू करने का निर्देश दिया। प्रशासन का मानना है कि इस तकनीक के माध्यम से उपस्थिति व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। एफआरएस लागू होने से विद्यालयों में छात्रों (students) और शिक्षकों की वास्तविक उपस्थिति की निगरानी आसान होगी तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।

छात्रवृत्ति और कस्तूरबा विद्यालयों पर विशेष फोकस

Degree college news – बैठक में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों तथा एमजेसी मामलों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा के दौरान निर्धारित सीटों के अनुरूप नामांकन और छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Degree college news – बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शैक्षणिक योजनाओं को समय पर लागू करने के लिए डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Degree college news
गोपालगंज शिक्षा विभाग की बैठक – img

“Government Education Scheme”, “Student Scholarship”, “School Infrastructure Development”, “College Construction Project”, “Digital Attendance System”, “Education Department Bihar”।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now