गोपालगंज में पुलिस-शराब तस्कर मुठभेड़: फुलवरिया में तस्कर को लगी गोली, दारोगा घायल
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में सोमवार देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंसी बतरहा गांव के समीप हुई इस कार्रवाई में एक शराब तस्कर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे दारोगा संतोष कुमार भी जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब लदी स्कॉर्पियो और एक देसी कट्टा बरामद किया है।
Gopalganj Police Encounter News- पुलिस के अनुसार, सोमवार रात दारोगा संतोष कुमार पुलिस बल के साथ भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बंसी बतरहा स्थित मिक्सी प्लांट के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने की योजना बनाई।
Gopalganj Police Encounter -जब पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर जांच शुरू करने की कोशिश की, तब चालक ने अचानक वाहन को पीछे की ओर तेज गति से बढ़ा दिया। इस दौरान दारोगा संतोष Kumar वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। पुलिस टीम स्थिति को संभाल ही रही थी कि वाहन में सवार एक तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
Gopalganj Police Encounter – श्रीपुर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार (Pravin Kumar) ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के भरथरी गांव निवासी किशन कुमार को जबड़े में गोली लग गई। गोली लगने के बाद तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल तस्कर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया। वहीं घायल दारोगा संतोष कुमार का भी इलाज कराया जा रहा है।
घटना स्थल से पुलिस ने शराब से भरी स्कॉर्पियो, एक देसी कट्टा और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। बरामद शराब की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है और तस्करों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
Gopalganj Police Encounter update news – गौरतलब है कि फुलवरिया और श्रीपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। दो वर्ष पूर्व श्रीपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के साथ भी विवाद हुआ था। इसके अलावा एक वर्ष पहले फुलवरिया थाना क्षेत्र के घोठन्हा गांव के पास पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट की घटना भी चर्चा में रही थी।

Gopalganj Police Encounter today news – बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं। फुलवरिया की यह मुठभेड़ एक बार फिर इस चुनौती को उजागर करती है।
Gopalganj Police Encounter today news
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद सामान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।






