Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Legal Services: कुचायकोट थाना जनसुनवाई में 13 शिकायतें पहुंचीं, 5 मामलों का मौके पर समाधान

On: June 16, 2026 6:58 AM
Follow Us:
Legal Services
---Advertisement---

गोपालगंज न्यूज़: कुचायकोट थाना जनसुनवाई में 13 शिकायतें पहुंचीं, 5 मामलों का मौके पर हुआ समाधान

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना परिसर में सोमवार को आयोजित खुली जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान थानाध्यक्ष दर्पन सुमन (Darpan Suman) ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Gopalganj Legal Services news-जानकारी के अनुसार, कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया।

Kuchaykot today Legal Services news – जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। थानाध्यक्ष ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की बात कही।

इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, छोटा बाबू प्रिंस कुमार तथा मुंशी नितेश कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Legal Services update gopalganj

Legal Services
समाधान करते दर्पण सुमन सर – Img

जनसुनवाई के बाद फरियादियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि लंबित मामलों का भी जल्द समाधान किया जाएगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now