Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

कुचायकोट न्यूज़: 23 लीटर शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

On: June 20, 2026 7:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज न्यूज़: 23 लीटर शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.400 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद कुचायकोट नहर पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 23.400 लीटर शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहाड़पुर छंगुर गांव निवासी अनमोल सिंह, बलथरी गांव निवासी विशाल कुमार तथा पूर्वी चंपारण जिले के नवाडीही अहीर टोली निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी दर्पण सुमन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बरामद शराब और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। साथ ही शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now