गोपालगंज में 250 आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड में शनिवार को एक महत्वपूर्ण अभियान के तहत 250 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देशों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।
Gopalganj Women Welfare scheme news- सामाजिक अंकेक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के अभिभावकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और लाभार्थी शामिल हुए।
इस अभियान का नेतृत्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) संगीता कुमारी ने किया। उनके साथ महिला पर्यवेक्षिका रीता कुमारी, अंशु अर्चना, रश्मि कुमारी, प्लवी कुमारी और मालती पांडेय ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की निगरानी की।
Gopalganj Women Welfare scheme today news – प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। पुरानी बाजार आंगनबाड़ी केंद्र पर अनिता देवी, रंजना देवी और माला देवी ने लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी।
वहीं सुदा साह के टोला केंद्र पर पुष्पा देवी और आशा देवी ने लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा वृति टोला केंद्र की सेविका फूल कुमारी देवी, लंगतु हाता केंद्र की सेविका सुगंधि देवी तथा मांझा टोला लंगतु हाता केंद्र की सेविका प्रतिभा देवी सहित सभी 250 केंद्रों की सेविकाएं इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहीं।
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान बताया गया कि प्रत्येक माह गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छह माह तक के बच्चों को होम टेक राशन (HTR) के तहत सूखा राशन उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना मातृ एवं शिशु पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
Gopalganj Women Welfare scheme इसके साथ ही शून्य से दो वर्ष तक की बच्चियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की जानकारी भी दी गई। सेविकाओं ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बच्चियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जाती है। योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है।
गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के बारे में भी विस्तार से बताया गया। योजना के तहत पात्र महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण और स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। अधिकारियों ने लाभार्थियों से समय पर आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की।
Gopalganj Women Welfare scheme – बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ाना, लाभार्थियों की समस्याओं को समझना और सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।
Gopalganj Women Welfare scheme latest update news

Gopalganj Women Welfare scheme – मांझा प्रखंड (manjha block news) में एक साथ 250 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुए इस विशेष अभियान को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।







