Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

On: June 24, 2026 10:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक मुहर्रम का सामान खरीदने के लिए जा रहे थे।

ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था। कोटवा मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने 45 वर्षीय सोहराब राय को मृत घोषित कर दिया। मृतक छपरा जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले मुस्तकीम राय के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार वह अपनी बहन के घर रह रहे थे। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

इस हादसे में जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरा पाकड़ निवासी मुन्ना राय (30 वर्ष) और शहजाद राय (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Police Constable Exam 2026

Gopalganj Police Constable Exam 2026: आज 1761 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, DM समीर सौरभ ने जारी किए सख्त निर्देश

Gopalganj Thana News

Gopalganj Thana News: गोपालगंज के 10 थाने इंस्पेक्टर श्रेणी में अपग्रेड, बिहार पुलिस का बड़ा फैसला