टीडीएस वायरलस न्यूज़, टुनटुन सिंह/गोपालगंज – गोपालगंज के थावे–छपरा रेलखंड स्थित सासामुसा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते वक्त एक यात्री का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने तत्काल साहस दिखाते हुए उसे बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
घायल यात्री की पहचान जलालुद्दीन हक (40) के रूप में हुई है, जो कुचायकोट थाना क्षेत्र के सीरिसिया गांव का निवासी है। वह किसी काम से गोपालगंज जा रहा था।
वहा मौजूद लोगो के मुताबिक, जलालुद्दीन जैसे ही ट्रेन में चढ़े, उसी समय ट्रेन खुल गई। संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसला और वे नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मॉडल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
टीडीएस वायरलस सभी यात्रियों से अपील करता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।









