Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

इंटर में अंकिता कुमारी ने किया कमाल – 406 अंक लाकर बढ़ाया गोपालगंज जिले का मान

On: March 24, 2026 5:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/कटेया: गोपालगंज जिले के कटेया (Kateya) प्रखंड से एक गर्व की खबर सामने आई है।

कन्या उच्च विद्यालय कटेया (Kanya H/S Kateya) की छात्रा अंकिता कुमारी, जो उदयमल भगत की बेटी हैं, इंटरमीडिएट (आर्ट्स संकाय) परीक्षा 2026 में 406 अंक प्राप्त कर पूरे कटेया क्षेत्र और कुशवाहा समाज का नाम रोशन किया है।

Bihar Board Result Gopalganj
Ankita Kumari Result web Copy – Img

कटेया क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल – अंकिता कुमारी ने आर्ट्स संकाय में कटेया क्षेत्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस क्षेत्र में पहला स्थान नैन्शी कुमारी का रहा।

शिक्षकों और कोचिंग का योगदान – अंकिता की इस सफलता के पीछे उनके शिक्षक धीरज वर्मा सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही अंकिता ने DS Educational Platform, Kateya Coaching से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

कुशवाहा समाज का बढ़ाया मान – अंकिता कुमारी की इस उपलब्धि से कुशवाहा समाज में खुशी की लहर है। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

आज कुशवाहा समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और बेटियां भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

समाज के लिए प्रेरणा अंकिता की मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। यह सफलता दिखाती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now