Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

योग दिवस पर बिस्कुट: गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआ में 40 हज़ार के घोटाले की बू?

On: June 22, 2025 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हथुआ, गोपालगंज/बिहार | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा देश योग के माध्यम से स्वास्थ्य और संयम का संदेश दे रहा था, वहीं गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ मीरगंज, (Gopeshwar Mahavidyalay Hathuwa Mirganj) ने इसे घोटाले में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, Bharat Government (भारत सरकार) द्वारा ₹40,000 की अनुदान राशि इस योग संगम आयोजन के लिए दी गई थी। लेकिन जिन छात्रों को सुबह 6 बजे बुलाया गया, उन्हें सिर्फ 2-2 बिस्कुट देकर घर भेज दिया गया।

क्या ₹40,000 की राशि में सिर्फ ₹200 के बिस्कुट ही खरीदे गए?
क्या शेष ₹39,800 ‘बेबाक योग’ की भेंट चढ़ गए?

गोपेश्वर महाविद्यालय में बाते गए बिस्कुट के तस्वीर
गोपेश्वर महाविद्यालय में बाते गए बिस्कुट के तस्वीर

“विश्व घोटाला दिवस” का संभावित केंद्र बना गोपेश्वर महाविद्यालय हथुवा मीरगंज गोपालगंज,

गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ, अब नामांकन से लेकर प्रमाण पत्र तक, हर स्तर पर अनियमितताओं और भ्रष्‍टाचार का पर्याय बन चुका है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां हर अवसर को अवसरवाद में बदलना, एक परंपरा बन गई है।

चाहे वो परीक्षा फॉर्म का वितरण हो, या दिवस विशेष के नाम पर आयोजन, यहाँ घोटाले एक नवाचार की तरह किए जाते हैं, “हर योजना में घोटाला हमारा अधिकार है।”

अब ज़रूरत है, पारदर्शी जांच की!

  • इस ₹40,000 की राशि का वास्तविक खर्च का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए
  • आयोजन से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए
  • और यदि दोष सिद्ध हो, तो सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाली समय में ऐसा दुबरा योग नहीं हो, घोटालों से मुक्ति मिल सके

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

गोपालगंज में विश्व हिंदू परिषद की बैठक: जिला मंत्री सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी पर विरोध – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज के उचकागांव में खेल महोत्सव, छात्रों ने फुटबॉल और बैडमिंटन में दिखाई प्रतिभा

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज मे छात्राओं ने कबड्डी, रिले दौड़ और बैडमिंटन में दिखाया दमखम | खेल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

UGC Regulations Gopalganj: गोपालगंज में UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग पर प्रदर्शन | भाकपा-माले और छात्रों का मार्च

Bihar Government news: निरानी शुगर लिमिटेड की बड़ी पहल | सासामुसा चीनी मिल के पुन संचालन की उम्मीद जगी

Cricket Dispute stabbing: कटेया में क्रिकेट के चलते 1 युवक को चाकू मारा गया – ऐसा क्यों हुवा पढ़े पूरी खबर

Leave a comment