Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

सड़क किनारे खेत में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश, हत्या की आशंका

On: May 10, 2026 4:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके (Gamhari Diyara) में सड़क किनारे खेत से एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर गाँव के लोगो दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची गोपालगंज पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह खेत की तरफ गए गाँव के लोगो ने सड़क किनारे किशोरी का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और आस पास के गाँव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

नाक से निकल रहा था झाग, हाथ-पैर थे अकड़े-पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका के नाक से झाग निकल रहा था, जबकि हाथ-पैर पूरी तरह अकड़े हुए थे। इससे जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस दुष्कर्म और प्रेम प्रसंग समेत अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस को शक है कि किशोरी की हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में लाकर फेंक दिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने किशोरी की तस्वीर सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी समेत आसपास के जिलों की पुलिस को भेजी है। मामले के खुलासे के लिए टेक्निकल सेल और टावर डंप टीम की भी मदद ली जा रही है।

सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने बताया कि एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ है। एफएसएल टीम की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now