Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज में ID Card के नाम पर ₹200 वसूली पर बवाल, जन शक्ति छात्र परिषद का विरोध

On: July 1, 2026 2:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: गोपालगंज के महेंद्र महिला कॉलेज में छात्राओं से ID कार्ड बनाने के नाम पर ₹200 की वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जन शक्ति छात्र परिषद ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने आरोप लगाया कि सरकारी नियमों के बावजूद छात्राओं से ID कार्ड के लिए पैसे वसूले जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

JSCP
महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज में ID कार्ड शुल्क के विरोध में जन शक्ति छात्र परिषद की प्रेस वार्ता – Img

संगठन के अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी (Jayram Pridarshi) ने प्रेस वार्ता में कहा कि ID कार्ड प्रत्येक छात्र-छात्रा का अधिकार है और इसे कॉलेज प्रशासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्रशासनिक या परीक्षा संबंधी खर्चों के नाम पर छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है।

जन शक्ति छात्र परिषद (JSCP) ने चार प्रमुख मांगें रखीं—

  • ID कार्ड के नाम पर ₹200 की वसूली तत्काल बंद की जाए।
  • जिन छात्राओं से राशि ली गई है, उन्हें वापस किया जाए।
  • सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ID कार्ड उपलब्ध कराया जाए।
  • पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

जन शक्ति छात्र परिषद संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रशासन जल्द फैसला वापस नहीं लेता है, तो छात्र हित में लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

नोट: यह आरोप जन शक्ति छात्र परिषद द्वारा प्रेस वार्ता में लगाए गए हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now