Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj extortion case: अजय प्रसाद व्यवसायी से 5 लाख की रंगदारी, धमकी देने वाले 3 पुलिस हिरासत में

On: February 8, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अजय प्रसाद व्यवसायी से 5 लाख की रंगदारी, धमकी देने वाले 3 संदिग्ध हिरासत में

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। गोपालगंज के अरार मोड़ पर ऑटोमोबाइल की दुकान चलाने वाले एक व्यवसायी से फोन कर बदमाशों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने व्यवसायी को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हजियापुर वार्ड संख्या 7 निवासी अजय प्रसाद शहर के अरार मोड़ पर ऑटोमोबाइल की दुकान चलाते हैं।

शनिवार की शाम दुकान पर बैठे अजय प्रसाद के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने सीधे पांच लाख रुपये की मांग की।

जब व्यवसायी ने रंगदारी देने से इनकार किया तो बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घबराए व्यवसायी ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी और लिखित आवेदन दिया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हीरापाकड़ और हरपुर गांव में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रविवार को नगर थाना में उनसे सघन पूछताछ की जा रही है।

Gopalganj extortion case 2026

Gopalganj extortion case – मामले की जांच सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में की जा रही है। घटना के बाद से व्यवसायी और उसका परिवार काफी सहमा हुआ है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now