Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को IPL 2026 में बड़ी सफलता

On: December 17, 2025 4:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ – गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को IPL 2026 में बड़ी सफलता, सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा, जिले में खुशी की लहर

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार – गोपालगंज जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। सदर प्रखंड के दरगाह मोहल्ला निवासी तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को IPL 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। यह नीलामी अबू धाबी में आयोजित की गई थी।

साकिब के चयन की खबर मिलते ही उनके घर और पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने टीवी पर नीलामी देखते ही एक-दूसरे को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

साकिब के पिता अली अहमद हुसैन सऊदी अरब में मजदूरी करते हैं और फिलहाल घर आए हुए हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने साकिब के सपनों को हमेशा समर्थन दिया।

पहले भी रह चुके हैं IPL का हिस्सा साकिब पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। पिछली बार उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर 30 लाख रुपये रखा गया था, जिस पर सनराइजर्स हैदराबाद ने भरोसा जताया।

शानदार घरेलू प्रदर्शन इंटर तक पढ़ाई करने वाले साकिब अब तक 6 फर्स्ट क्लास मैच, 12 टी20 मैच खेल चुके हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं। अक्टूबर में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 10 विकेट लेकर बिहार को शानदार जीत दिलाई थी। टी20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 मैचों में 5 विकेट लेकर भी उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

साकिब बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं। वह शहर के मिंज स्टेडियम में दौड़ लगाने जाया करते थे, जहां क्रिकेट खिलाड़ियों को देखकर उनके मन में भी क्रिकेटर बनने की चाह जगी। चार भाइयों में तीसरे नंबर के साकिब ने कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

देवधारी गिरी टूर्नामेंट (Devdhari Giri Tunament) से मिली पहचान – साकिब की क्रिकेट यात्रा की शुरुआत देवधारी गिरी टूर्नामेंट से हुई।

उनकी गेंदबाजी से प्रभावित होकर स्वर्गीय टूना गिरी, जावेद सिद्दीकी, साकेत और कोच रॉबिन ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया। बाद में उन्होंने टूना गिरी क्रिकेट एकेडमी से खेलते हुए 2021 में बिहार क्रिकेट लीग में जगह बनाई।

इसके बाद अंडर-19 क्रिकेट खेलने चंडीगढ़ गए और फिर नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु तक पहुंचे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लाइव प्रसारण के दौरान उनके प्रदर्शन को देखकर आईपीएल टीम ने उन्हें नेट बॉलिंग ट्रायल के लिए बुलाया, जिसका नतीजा अब IPL चयन के रूप में सामने आया है।

साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्वर्गीय टूना गिरी, कोच और शुभचिंतकों को दिया है। स्थानीय खेल प्रेमियों और क्रिकेट संघ ने भी उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now