Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज को मिले नए DEO और 3 DPO, शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल – पढ़े पूरी खबर

On: July 2, 2026 7:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता गोपालगंज/न्यूज़: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और तीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) की नियुक्ति कर दी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि नई टीम को जिले की शिक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

रोहतास निवासी अमरेंद्र कुमार पांडेय को गोपालगंज का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद विद्यालयों की निगरानी, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, बांका के विनय कुमार सुमन, बेगूसराय के शिवम तथा भोरे के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के पद पर तैनात किया गया है। लखींद्र दास को पदोन्नति के बाद यह नई जिम्मेदारी मिली है।

शिक्षा विभाग ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है। नई टीम के कार्यभार संभालने के बाद विद्यालयों के निरीक्षण, लंबित मामलों के निपटारे और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग में तेजी आने की संभावना है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now