Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में 9 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, ग्रामीण students को मिली बड़ी सौगात

On: July 16, 2026 6:10 AM
Follow Us:
Students
---Advertisement---

Gopalganj students News: गोपालगंज के 9 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान

गोपालगंज: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बुधवार को ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का एक साथ वर्चुअल उद्घाटन किया। इसी क्रम में गोपालगंज जिले के 9 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का भी विधिवत शुभारंभ हुआ, जिससे जिले के हजारों विद्यार्थियों (students) को अब अपने ही क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

गोपालगंज जिले का मुख्य उद्घाटन समारोह भोरे विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर प्रखंड स्थित मथौली राजकीय डिग्री महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, जिला पदाधिकारी समीर सौरभ, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं (students) मौजूद रहे।

नए सरकारी डिग्री कॉलेजों के शुरू होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे छात्रों (students) का समय और आर्थिक खर्च दोनों कम होंगे। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और छात्राओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार (Sunil Kumar) ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत ढांचे का विस्तार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा की सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नए अवसरों का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की।

जिला पदाधिकारी समीर सौरभ (Samir Saurabh) ने कहा कि जिले के नए राजकीय डिग्री कॉलेज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। प्रशासन इन संस्थानों के सुचारु संचालन और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी नए कॉलेजों में आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। आधारभूत सुविधाएं, प्रशासनिक व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी और वर्चुअल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल पदाधिकारियों की तैनाती भी की गई थी।

Students
Gopalganj New Government Degree College Inauguration 2026 – Img

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न कॉलेजों में भाग लिया। नए कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने के साथ ही गोपालगंज में उच्च शिक्षा के विकास का नया अध्याय शुरू हो गया है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now