Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Marriage fraud case: गोपालगंज मे शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पति गिरफ्तार – मांझागढ़ पुलिस की कार्रवाई

On: May 18, 2026 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज न्यूज़बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी पति को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Marriage fraud case Gopalganj | मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली गांव (Chhitauli Gaw) का है। पीड़िता पूजा साह (Puja Sah) ने अपने पति रूपेश साह (Rupesh Shah) पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं सास, ससुर और देवर पर प्रताड़ित कर घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Marriage fraud case Manjhagadh थाना प्रभारी निरंजन कुमार (Niranjan Kumar) ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार पूजा साह और रूपेश साह के बीच प्रेम प्रसंग (Love) चल रहा था। करीब छह माह (Six Month) पहले 9 नवंबर 2025 को दोनों ने थावे मंदिर (Thawe Mandir) में शादी की थी। शादी के बाद आरोपी पति ने महिला (Female) को मांझागढ़ बाजार (Manjhagadh Bazar) स्थित किराए के मकान में रखा था।

पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद जब उसने पति से घर में रखने की बात कही, तो ससुराल पक्ष ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। महिला जब ससुराल पहुंची तो सास, ससुर और देवर ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

Marriage fraud case Gopalganj/Manjhagadh news

मांझागढ़ थाना पुलिस (Manjhagadh Thana Police) ने मामले की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now