टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना (Gopalpur Thana) क्षेत्र के करवटीहीया गांव में 1 महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से गाँव में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पहचान करवटीहीया गांव निवासी कमल मुसहर (Kamal Mushar) की 40 वर्षीय पत्नी विदंती देवी के रूप में हुई है।
परिवार वालो और गाँव के लोगों का आरोप है कि महिला को जहर (Poison) खिलाया गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई। घटना के बाद Gaw में हर जगह का चर्चा बना हुआ है और लोग मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कीया गया है।
गाँव के लोगों के मुताबिक घटना के पीछे घरेलू विवाद या अन्य कारण हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।







