टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/कटेया न्यूज़ – कटेया नगर में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कटेया थाना का 1 ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक के फोन-पे खाते में 40 हजार रुपये भेजकर बाद में खाते को साइबर क्राइम के जरिए होल्ड करा दिया गया। मामले में पीड़ित संचालक की शिकायत पर कटेया थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित CSP संचालक शिवम कुमार जायसवाल (Shivam Kumar Jaiswal) ने Kateya पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 मई 2026 को दुबे बेलवा (Dubey Belwa) वार्ड संख्या 10 निवासी विशाल कुमार (Vishal kumar) अपने दो (2) साथियों के साथ उनके csp केंद्र पर पहुंचा। उसके साथ राजापुर दिउलिया निवासी रोहित गुप्ता (Rohit Gupta) और बैकुंठपुर निवासी आर्यन तिवारी (Aryan Tiwari) भी मौजूद था। आरोप है कि विशाल कुमार ने बहन (sister) की शादी का हवाला देकर तत्काल नकद रुपये की जरूरत बताई।
शिवम kumar के अनुसार आरोपितों ने उनके फोन-पे खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए। रकम खाते में आने के बाद उन्होंने आरोपितों को नगद राशि दे दी। लेकिन कुछ देर बाद ही उनके खाते पर होल्ड लग गया। इससे csp संचालक के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया।
बैंक में पूछताछ के दौरान पता चला कि खाते पर साइबर क्राइम से जुड़ी कार्रवाई हरियाणा के कैथल जिले से की गई है। इसके बाद पीड़ित को आशंका हुई कि उनके खाते में भेजी गई रकम किसी साइबर ठगी या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी हो सकती है। शिवम कुमार ने बताया कि इसी राशि में से उन्होंने 10 हजार रुपये राधेश्याम यादव (Radheshayam Yadaw) और 11 हजार रुपये नीतीश कुमार (Nitish kumar) को ट्रांसफर (Transfer) किए थे। लेकिन रकम भेजने के कुछ समय बाद उनके खाते भी बंद हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कटेया थाना पुलिस ने विशाल कुमार, रोहित गुप्ता और आर्यन तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किसी साइबर गैंग से जुड़ी थी या नहीं। साथ ही ट्रांजैक्शन की पूरी डिटेल खंगाली जा रही है।
Kateya पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में लोगों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति से खाते में रकम मंगाकर नगद भुगतान करना जोखिम भरा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
वर्तमान समय में साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसा रहे हैं। कई मामलों में अपराधी किसी दूसरे खाते में ठगी की रकम भेजते हैं और बाद में साइबर शिकायत दर्ज कराकर खाते को होल्ड करा देते हैं। इससे बीच में फंसने वाले व्यक्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Kateya CSP News

टीडीएस वायरलस न्यूज़ लोगों को सलाह देता है कि बिना पूरी जानकारी के किसी भी व्यक्ति के लिए अपने खाते का इस्तेमाल न करें और संदिग्ध ट्रांजैक्शन होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।








