Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती – निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

On: April 14, 2026 7:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार – आज पूरे देश के साथ-साथ गोपालगंज में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर “मेरा युवा भारत, गोपालगंज” द्वारा शहर के जूम क्लासेज संस्थान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी सुश्री श्वेता सिंह के निर्देशन में किया गया, जिसमें युवाओं और छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य उर्दू कॉलेज प्रो. जुल्फिकार अली तथा जिला बाल संरक्षण इकाई गोपालगंज के सामाजिक कार्यकर्ता श्री शारदानंद तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई, जहां उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक शपथ भी लिया। यह पल कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक हिस्सा रहा, जिसने युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।Gopalganj

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में “डॉ. अंबेडकर की जीवनी एवं संविधान निर्माण में उनका योगदान” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों के माध्यम से बाबा साहेब के आदर्शों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के परिणाम में सिमरन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेहविश परवीन द्वितीय और सान्या दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 10 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरे वातावरण में “जय भीम” के नारों की गूंज सुनाई दी, जिससे माहौल पूरी तरह भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

Gopalganj
मेरा युवा भारत गोपालगंज द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती में निबंध प्रतियोगिता – Img

मंच संचालन संस्थान के निदेशक श्रवण कुमार द्वारा प्रभावी तरीके से किया गया, जिसने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखा। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत गोपालगंज के स्वयंसेवक आदित्य कुमार तिवारी, अंशुमान मिश्रा, सूरज कुमार चंदन, प्रिंस कुमार सिंह, तेजस्वी कुमार सहित कई युवाओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। यह आयोजन न केवल बाबा साहेब के विचारों को याद करने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर