Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में प्रतिबंधित नशीली दवाओं (Narcotic Drugs) का बड़ा भंडाफोड़ – मेडिकल स्टोर पर छापा | पढ़े पूरी खबर

On: April 18, 2026 8:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़बिहार के गोपालगंज जिले से शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के बंजारी मोड़ स्थित 1 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया। इस कार्रवाई से गोपालगंज शहर में हड़कंप मच गया है और अवैध दवा कारोबार पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Narcotic Drugs Gopalganj | क्या मिला छापेमारी में? छापेमारी के दौरान मुमताज मेडिकल स्टोर से कुल 496 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और 875 एविल इंजेक्शन जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार, ये इंजेक्शन प्रत्येक 10-10 ग्राम के बताए गया हैं। इन दवाओं का उपयोग सामान्य चिकित्सा में सीमित मात्रा में होता है, लेकिन इनका दुरुपयोग नशे के रूप में तेजी से किया जाता है।

Narcotic Drugs | दुकानदार नहीं दिखा सका वैध कागजात-औषधि विभाग के निरीक्षक अभय शंकर और मुकेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें नगर थाना के दारोगा मुकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने जब दुकानदार से इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका मेडिकल वाला।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस या वैध अनुमति के इस तरह की दवाओं का भंडारण और बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है, खासकर तब जब इनका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा हो।

Narcotic Drugs मामले मे 2 (दो) लोग हिरासत में, जांच जारी-छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर (Medical Store) से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों से नगर थाना में पूछताछ कीया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Narcotic Drugs के बारे मे सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई-औषधि निरीक्षक अभय शंकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मेडिकल स्टोर से नशे के आदी लोगों को प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी द्वारा जिले में पदभार संभालने के बाद से नशा विरोधी अभियान को तेज किया गया है। हाल ही में नशा मुक्ति को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया था, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है। एसपी ने लोगों से अपील की थी कि वे नशे से दूर रहें और अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। अब इसका असर दिखने लगा है, क्योंकि आम लोग भी आगे आकर ऐसी सूचनाएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।

औषधि विभाग क्या होता है? औषधि विभाग (Drug Department) राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग होता है, जिसका मुख्य कार्य दवाओं की गुणवत्ता, बिक्री और वितरण पर निगरानी रखना है। यह विभाग यह सुनिश्चित करता है कि बाजार में बिकने वाली सभी दवाएं सुरक्षित, प्रभावी और कानूनी मानकों के अनुरूप हों।

औषधि विभाग के प्रमुख कार्य:

  • दवा दुकानों को लाइसेंस जारी करना
  • दवाओं की गुणवत्ता की जांच करना
  • अवैध और नकली दवाओं पर कार्रवाई करना
  • प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकना
  • मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच करना

यदि कोई दुकानदार बिना लाइसेंस के दवा बेचता है या प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक रखता है, तो औषधि विभाग उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है।

क्यों खतरनाक है कोडीन और एविल का दुरुपयोग? कोडीन युक्त कफ सिरप और एविल इंजेक्शन का गलत उपयोग युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। इन दवाओं का अधिक मात्रा में सेवन नशे जैसा असर पैदा करता है, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

narcotic drugs | इसके दुष्परिणाम:

  • लत लगना (Addiction)
  • मानसिक कमजोरी और डिप्रेशन
  • शरीर की कार्यक्षमता में गिरावट
  • गंभीर मामलों में मौत का खतरा

इसलिए इन दवाओं की बिक्री केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही होनी चाहिए।

Narcotic Drugs Gopalganj

Narcotic Drugs | गोपालगंज में हुई यह कार्रवाई नशे के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति को दर्शाती है। औषधि विभाग और पुलिस की सतर्कता से अवैध दवा कारोबार पर लगाम लगाई जा रही है। यह भी साफ है कि आम जनता की जागरूकता और सहयोग से ही ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है।

Gopalganj Narcotic Drugs के बारे मे अगर आपके आसपास भी इस तरह की कोई गतिविधि हो रही है, तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें। या टीडीएस वायरलस को विज्ञापन दे नंबर पे +917783863693

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now