Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Product Department: गोपालगंज में उत्पाद विभाग के प्रधान लिपिक की मौत

On: January 16, 2026 5:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़ | गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले में गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में उत्पाद विभाग के प्रधान लिपिक की मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था,

जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी 47 वर्षीय मो. शेख हसनैन के रूप में हुई है। वे नौशाद आलम के पुत्र थे और वर्तमान में गोपालगंज उत्पाद विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे।

हादसा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी के पास उस समय हुआ, जब वे सड़क पार कर पास की मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे। लोगो के अनुसार, पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल गोपालगंज के मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिवार उन्हें लेकर पटना पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पे पंहुचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की।

अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, उत्पाद अधीक्षक को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद विभागीय स्तर पर परिवार और रिस्तेदार को सूचित किया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बताया गया है कि मो. शेख हसनैन ने 7 जनवरी को ही गोपालगंज उत्पाद विभाग (Gopalganj Product Department) में योगदान दिया था। इससे पहले वे पटना में तैनात थे।

मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना ने एक बार फिर गोपालगंज शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बंजारी इलाके में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है,

Gopalganj Product Department

लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग करते है हमेशा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now