Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गंगवा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत | जहर से गई जान

On: January 20, 2026 11:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Tds Virals न्यूज़ | गोपालगंज/बिहार- गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है।

जहर खाने से 30 वर्षीय नईमा खातून की मौत हो गई, जबकि मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है

मृतका की पहचान गंगवा गांव निवासी शहीद आलम की पत्नी नईमा खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति विदेश में रहते हैं, और घर में जेठानी व भसुर के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार को ही नईमा मायके से ससुराल लौटी थी। आरोप है कि लौटते ही जेठानी ने उसके साथ मारपीट की, जिसकी जानकारी नईमा ने फोन पर अपनी मां को दी थी।

Gopalganj
Profile photo – Im

कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे, तो ससुराल के सभी लोग फरार मिले।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now