Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

ऊपरछंटा गांव मे खेत से मिला महिला का शव | परिजनों ने पाटीदार पर लगाया हत्या का आरोप

On: January 19, 2026 5:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, थावे/गोपालगंज- गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के ऊपरछंटा गांव में सोमवार को खेत से एक 50 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान चंद्रमा महतो की पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोना देवी सुबह घर से खेत की ओर शौच के लिए निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। बाद में घर से करीब 300 मीटर दूर उनका शव मिला, जिसके बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई।

मृतका की बेटी मीना कुमारी ने जमीन विवाद को लेकर पाटीदार (रिश्तेदार) पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने भी इसे सुनियोजित हत्या बताया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now