Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

High Profile Murder Case: 27 साल पुराने मुखिया हत्याकांड में बड़ा फैसला | 4 दोषी करार

On: January 25, 2026 3:41 PM
Follow Us:
High Profile Murder Case
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, प्रतिभा कुमारी गोपालगंज – बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर में 27 वर्ष पहले हुए हाईप्रोफाइल मुखिया हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।

गोपालगंज जिला जज-III विभा द्विवेदी की अदालत ने 4 आरोपितों को दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा पर फैसला 28 जनवरी को सुनाया जाएगा।

दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस ने पहवारी शर्मा, जयप्रकाश भगत, विनोद राम और सुनील कमकर को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कोर्ट के फैसले के समय चारों आरोपितों के चेहरे पर साफ निराशा देखी गई।

High Profile Murder Case | कोर्ट की टिप्पणी: सरेआम चौराहे पर की गई थी हत्या- अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपियो ने सार्वजनिक स्थान पर साजिश के तहत पंचायत के मुखिया की हत्या की थी।

न्यायालय ने पक्ष की दलीलों और गवाहों की गवाही को मजबूत मानते हुए चारों को दोषी ठहराया। कोर्ट ने यह भी कहा कि जवानी में किया गया अपराध अब बुढ़ापे में सजा बनकर सामने आया है।

High Profile Murder Case | 27 साल तक इंसाफ की राह देखता रहा मुखिया परिवार- पीड़ित पक्ष ने हर तारीख पर कोर्ट में उपस्थित होकर न्याय की उम्मीद नहीं छोड़ी।

जैसे ही केस गोपालगंज जिला जज विभा द्विवेदी की अदालत में पहुंचा, सुनवाई में तेजी आई और आखिरकार इंसाफ मिला।

कैसे हुई थी हत्या? (पूरा मामला) | High Profile Murder Case – मृतक के पुत्र राम बचन सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार,

  • 6 जनवरी 1999 को मुखिया मंगल सिंह पेंशन की राशि बंटवाकर विजयीपुर प्रखंड से घर लौट रहे थे
  • हरदिया नाले के पास पहले से घात लगाए आरोपितों ने उन्हें पकड़ लिया
  • जमीन पर पटकने के बाद गला का’टकर हत्या कर दी गई

यह मामला विजयीपुर थाना में दर्ज किया गया था।High Profile Murder Case | गवाहों की गवाही से साबित हुआ अपराध, केस वाले पक्ष की ओर से

  • राम बचन सिंह
  • विश्वनाथ सिंह
  • स्वतंत्र गवाह राम नक्षत्र यादव
  • इंदल सिंह
  • वीरेंद्र सिंह
  • डॉ. अशोक चौधरी

की गवाही ने आरोपितों के खिलाफ मजबूत सबूत प्रस्तुत किए। हालांकि मामले के आईओ कोर्ट में गवाही देने उपस्थित नहीं हो सके।

High Profile Murder Case
Gopalganj

बचाव पक्ष के अधिवक्ता वैद्यनाथ मिश्र ने आरोपितों को निर्दोष बताते हुए साक्ष्य पेश किए, लेकिन अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह की दलीलों को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोषी करार दिया।

High Profile Murder Case – Gopalganj

High Profile Murder Case | 28 जनवरी को सजा पर फैसला, अब पूरे Gopalganj जिले की मुखिया परिवार 28 जनवरी पर टिकी हैं, जब अदालत चारों दोषियों को सजा सुनाएगी।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Gov Degree College

Gopalganj Gov Degree College: गोपालगंज में जल्द शुरू होंगे नए राजकीय डिग्री कॉलेज

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू